महिलाएं अक्सर अपने बालों की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए तरह तरह के घरेलू एवं बाजार में उपलब्ध नुश्खों को आजमाती रहती हैं ताकि उनके बाल सुन्दर एवं आकर्षक दिखने लगे । कहने का अबिप्रय यह है की महिलाएं अपने बालों के स्वास्थ्य के बारे में काफी चिंतित रहती हैं इसलिए आज हम हमारे इस लेख के माध्यम से बालों को सुन्दर बनाने के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाले कुछ घरेलू उपचारों के बारे में बात करेंगे।

- गुड़हल की 25-30 ताजी पत्तियों को अच्छी तरह पीस डालें। इसमें दो चम्मच शिकाकाई पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों की जड़ों में ठीक से लेप करें। आधा घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। यह प्रयोग सप्ताह में एक बार करने से बाल सुंदर, घने, काले तथा चमकीले होते हैं।
- बेर की 10-15 ताजी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच मेथी पाउडर और आधा चम्मच नीबू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। आधा घंटे बाद बालों को धो लें। यह प्रयोग सप्ताह में एक बार करें। इससे बाल सुंदर तथा धुंघराले होते हैं।
- एक चम्मच आंवला, एक चम्मच बहेड़ा और एक चम्मच हरड़ (इसे त्रिफला चूर्ण कहा जाता है) लेकर पानी में पेस्ट बना लें। इसे प्रात:काल बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह साफ कर लें। सप्ताह में दो बार यह प्रयोग करने पर बाल सुंदर तथा घने बनते हैं।
- आंवले का रस और नीबू का रस-दोनों का समभाग लेकर बालों की जड़ों में लगाने से बाल सुंदर तथा लंबे होते हैं।
- खट्टे दही से बालों को धोने पर बाल सुंदर होकर लहराने लगते हैं।
- दो चम्मच कलौंजी को पीसकर बालों की जड़ों में ठीक से लगाएं। सप्ताह में एक बार यह प्रयोग करने पर बाल लंबे होते हैं।
- दो चम्मच आंवले का रस और दो चम्मच चुकंदर का रस-दोनों को मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। सप्ताह में दो बार यह प्रयोग करने से बाल घन और लंबे हो जाते हैं।
- एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच नागरमोथा पाउडर-दोनों को एक कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इसे बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे बाल काले तथा घने होते हैं।
- चार चम्मच दही में दो चम्मच सरसों का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को साफ कर लें। इससे बाल लंबे एवं चमकदार बनते हैं।
- पनीर के पानी से बालों को धोने पर बाल सुंदर और मुलायम होते हैं। यह प्रयोग सप्ताह में दो बार कर सकती हैं।
- एक पका केला ठीक से मसल डालें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को साफ कर लें। इससे बालों में नई चमक आ जाती है।
- एक चम्मच चायपत्ती को थोड़े से पानी में उबाल लें। अब इसमें आधा चम्मच नीबू का रस मिलाएं। सप्ताह में एक बार इस पानी से बालों को धोने पर बाल सुंदर तथा रेशम की तरह मुलायम हो जाते हैं।
यह भी पढ़े