मानव शरीर के बारे में कुछ ऐसी रोचक जानकारी हिन्दी में दी जा रही है जो शायद आपको इससे पहले नहीं पता हो क्योंकि अक्सर हमें नहीं पता होता की हमारे शरीर इतनी अजीबो गरीब चीजें या क्रियाएं दिन में हफ्ते में या महीने में विचरण करती हैं | हालांकि यह संसार ऐसा है की यहाँ किसी भी क्षेत्र में रोचकता की कमी नहीं है इसलिए आपको बहुत सारी रोचक जानकारी हिन्दी में सुनने को मिल जाती होंगी | लेकिन आज हमें खुद के अन्दर छुपी उन रोचक तथ्यों का पता चलेगा जिन्हें जानकार हम बीच में कई बार चौक भी सकते हैं लेकिन यह सत्य है क्योंकि मनुष्य का शरीर एक बेहद ही जटिल प्रक्रिया है जिसका निर्माण स्वयं जग रचियिता ने किया है |

- कहते हैं की शरीर के मनुष्य का खून साठ हज़ार से एक लाख मील लम्बा सफ़र तय करता है |
- कहते हैं की मनुष्य के मुहं के अन्दर प्रतिदिन 600 ML लार बनती है |
- मनुष्य का नर्वस सिस्टम विश्व की किसी भी संचार प्रणाली को चुनौती देने में सक्षम है क्योंकि इसके द्वारा मनुष्य लाखों सन्देश ग्रहण करता और उन्हें संचारित एवं प्रसारित भी करता है |
- मनुष्य शरीर में हर दिन लगभग एक लाख त्वचा कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं |
- रक्त की सफाई के लिए मनुष्य के पास लगभग 64 मील लम्बी पाइप लाइन है जो मनुष्य के गुर्दों द्वारा संचालित होती है | जी हाँ इस रोचक जानकारी को हिंदी में सुनकर आप जरुर हैरान होंगे की कहाँ 5-7 फीट का मनुष्य और 64 मील की लम्बी पाइप जी हाँ मनुष्य के गुर्दे प्रति 14-15 घंटों में 180 क्वार्ट खून की सफाई कर, गंदगी छानकर दो क्वार्ट मूत्र के रूप में शरीर से बाहर कर देते हैं |
- मनुष्य के दिमाग में प्रति सेकंड लगभग 1 लाख रासायनिक प्रक्रियाएं चलती हैं |
- मनुष्य के ह्रदय के बारे में रोचक जानकारी हिन्दी में यह है की ह्रदय 24 घंटे में इतना परिश्रम करता है की जितनी उर्जा एक टन भार को 20 गज ले जाने में खर्च होती है |
- मनुष्य शरीर के एक इंच भाग में लगभग 3 करोड़ 20 लाख बैक्टीरिया होते हैं |
- मनुष्य शरीर में बढती उम्र के साथ कैल्सियम की मात्रा घटती जाती है मनुष्य के पैदा होते समय शरीर में 260 हड्डियाँ एवं मृत्यु होने तक केवल 206 हड्डियाँ ही शेष रह जाती हैं |
- मनुष्य के बोलने की क्रिया करते हुए मानव शरीर की 72 अलग अलग मांसपेशियां कार्य कर रही होती हैं |
- हड्डियों के बारे में एक रोचक जानकारी हिन्दी में यह है की हड्डियाँ इतनी मजबूत होती हैं की यह इनके वजन के लोहे की छड से कही अधिक दबाव सहन कर सकती हैं इसके अलावा मनुष्य की हड्डियाँ सीलन का मुकाबला धातुओं के मुकाबले अधिक देर तक कर सकती हैं |
- कहते हैं की मनुष्य बिना सोये पन्द्रह दिन से ज्यादा जिन्दा नहीं रह सकता |
- मानव शरीर में इतना फास्फोरस होता है की इससे माचिस की लगभग दो हज़ार तीलियाँ तैयार की जा सकती हैं |
- मनुष्य शरीर में इतना आयरन होता है की इसकी 3 इंच लम्बी एक कील बनायीं जा सकती है |
- मनुष्य शरीर में उपलब्ध मैग्नीशियम से मैग्नीशिया की एक खुराक तैयार की जा सकती है |
- मानव शरीर में मौजूद पोटेशियम से एक छोटी बन्दुक चल सकती है |
- मनुष्य शरीर में इतनी बिजली होती है की इससे 36 वाट का एक बल्ब जलाया जा सकता है या पानी की बड़ी केतली भर उसे उबाला जा सकता है |
- रसायन शास्त्रियों के अनुसार मानव शरीर में इतनी चिकनाई पायी जाती है की उससे सरलतापूर्वक सात बार बनाये जा सकते हैं |
- मनुष्य के फेफड़ों सम्बन्धी रोचक जानकारी हिन्दी में यह है की इनमे तीस करोड़ से भी अधिक सूक्ष्म थैलियाँ होती हैं जिनमे सांस लेते वक्त ग्रहण की गई हवा भरती है |